कई रेलवे स्टेशनों के पानी में E-Coli बैक्टीरिया मिलने के बाद रेल मंत्री ने दिए सुधार के निर्देश
कैग की रिपोर्ट में कई रेलवे स्टेशनों के वॉटर कूलरों-नलों में E-Coli बैक्टीरिया मिलने के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। नए प्लान के अनुसार, देश के करीब 20,000 प्रमुख स्थानों पर 'टैंक टू टैप' के तहत वॉटर फिल्ट्रेशन सिस्टम लगाए जाएंगे, जर्जर टैंक बदले जाएंगे और टंकियों की सफाई-मेंटेनेंस कराई जाएगी।