कई राज्यों के लिए घने और अत्यधिक घने कोहरे की चेतावनी, सूची हुई जारी

आईएमडी ने 1-2 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, यूपी, राजस्थान, उत्तराखंड, एमपी, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, मिज़ोरम और त्रिपुरा में घने व अत्यधिक घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और झारखंड में 1 जनवरी को अत्यधिक घने कोहरे के आसार हैं। नागालैंड में 2 जनवरी को घना कोहरा पड़ सकता है।

Load More