कई राज्यों के लिए मूसलाधार बारिश व हीट वेव की चेतावनी हुई जारी, आईएमडी ने शेयर की सूची
आईएमडी ने बताया है कि तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, केरल और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में 5 जून को मूसलाधार बारिश होने की आशंका है। बकौल आईएमडी, केरल, लक्षद्वीप, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में अगले 5 दिनों तक बारिश हो सकती है। वहीं, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तर-पूर्व झारखंड में 4-8 जून, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 7-8 जून तक हीटवेव रहेगी।