कई राज्यों के लिए हीट वेव व भीषण हीट वेव की चेतावनी, सूची हुई जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को अगले तीन से चार दिनों के लिए कई राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के लिए हीट वेव व भीषण हीट वेव की चेतावनी जारी की। इन राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की सूची में आंध्र प्रदेश, पुद्दुचेरी, ओडिशा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश शामिल हैं।