कई राज्यों के लिए हीटवेव की चेतावनी जारी, आईएमडी ने जारी की सूची
आईएमडी ने झारखंड में 10-12 जून और पंजाब, हरियाणा-दिल्ली, उत्तर प्रदेश व राजस्थान में 10-11 जून के दौरान अलग-अलग स्थानों पर हीटवेव की आशंका जताई है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा में भी 10 जून को हीटवेव की आशंका है। अगले 48 घंटों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के अधिकतम तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है।