कई राज्यों में 10 जुलाई के लिए मूसलाधार बारिश की चेतावनी, सूची जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 10 जुलाई के लिए उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, गुजरात और सिक्किम में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह, ओडिशा, बिहार, गुजरात, कर्नाटक, केरल और गोवा में भारी बारिश की आशंका जताई गई है।