कई राज्यों में 31 दिसंबर से 3 जनवरी के दौरान बारिश होने के आसार, सूची जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी से चलने वाली हवाओं के कारण 31 दिसंबर 2023 से 2 जनवरी 2024 के दौरान उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश हो सकती है। 31 दिसंबर 2023 से 3 जनवरी 2024 के बीच दक्षिणी तमिलनाडु और केरल में हल्की से भारी बारिश होने के आसार हैं।