कई राज्यों में बहुत अधिक बारिश की चेतावनी, जारी की गई सूची
आईएमडी ने अगले कुछ दिनों में कई राज्यों में बहुत अधिक बारिश की चेतावनी जारी की है। कर्नाटक में आज यानी गुरुवार को जबकि मध्य प्रदेश में 17-18 जुलाई और छत्तीसगढ़ में 16-18 जुलाई तक बहुत अधिक बारिश होने की आशंका है। वहीं, ओडिशा, गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात में भी अगले कुछ दिनों में भारी बारिश हो सकती है।