कई राज्यों में बारिश, गरज व बिजली कड़कने के साथ आंधी की चेतावनी, सूची जारी
भारतीय मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में आज (मंगलवार) और बुधवार को बारिश का अनुमान जताया है। असम व मेघालय में 27 और 28 मई को भारी बारिश की आशंका है। वहीं, उत्तराखंड, झारखंड, पश्चिम बंगाल व ओडिशा में आज गरज व बिजली कड़कने के साथ आंधी चल सकती है।