कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी; सूची जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 26 नवंबर और 27 नवंबर को महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में ओलावृष्टि और आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, आईएमडी ने गोवा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी 27 नवंबर को हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है।