कई राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के लिए भारी बारिश की चेतावनी, सूची जारी
आईएमडी ने अगले 2 दिनों के दौरान अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान तमिलनाडु और पुद्दुचेरी में भारी बारिश की आशंका है। वहीं, मध्य प्रदेश में अगले 3 दिनों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।