कई राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश की चेतावनी, सूची जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 16-20 मार्च के दौरान कई राज्यों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की है। इन राज्यों में पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के कुछ इलाके शामिल हैं। वहीं, आईएमडी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर व लद्दाख में 20-21 मार्च के दौरान बारिश होने की आशंका है।