कई राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी; सूची जारी
आईएमडी ने मध्य प्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में 11-13 मई के दौरान बारिश की चेतावनी जारी की है। बकौल आईएमडी, हरियाणा, पंजाब, यूपी और बिहार में 11-12 मई जबकि राजस्थान में 11-13 मई को बारिश हो सकती है। वहीं, उत्तराखंड में 11-12 मई, एमपी में 11-13 मई और छत्तीसगढ़ में 12-13 मई को ओलावृष्टि हो सकती है।