कई राज्यों व यूटी में कल हो सकती है भारी बारिश, आईएमडी ने जारी की सूची
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया है कि शनिवार को देश के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) में भारी बारिश हो सकती है। इनमें अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ शामिल हैं।