कई लोगों ने कहा कि सर्वश्रेष्ठ टीम वनडे विश्व कप 2023 नहीं जीती, यह बेतुका बयान है: गंभीर
पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर ने कहा है कि सर्वश्रेष्ठ टीम ने वनडे विश्व कप-2023 का खिताब जीता। उन्होंने कहा, "भारत ने शानदार प्रदर्शन किया...वास्तव में अच्छा क्रिकेट खेला लेकिन अंत में जिसने विश्व कप जीता...वही सर्वश्रेष्ठ टीम है। कई लोगों ने कहा कि सर्वश्रेष्ठ टीम नहीं जीती...यह बेतुका बयान है।" ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराया था।