कई लड़कियों को लॉन्च किया लेकिन कोई भी दीपिका पादुकोण नहीं बन पाईं: हिमेश रेशमिया
सिंगर हिमेश रेशमिया ने ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण संग अपने म्यूजिक वीडियो 'नाम है तेरा' में काम करने को लेकर कहा है, "हमने कई लड़कियों को लॉन्च किया लेकिन वे दीपिका नहीं बन पाईं, इसका श्रेय उन्हें ही जाता है।" उन्होंने कहा, "दीपिका पहले दिन से ही स्टार बन गईं...उनकी लगन, कड़ी मेहनत और स्क्रीन प्रेजेंस उस समय भी अच्छी थी।"