कई वकील एक सुनवाई के लिए ₹10-15 लाख लेते हैं, एक आम आदमी कैसे वहन करेगा?: रिजिजू
केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के कई वकील एक सुनवाई के लिए ₹10-15 लाख चार्ज करते हैं। उन्होंने आगे कहा, "एक आम आदमी इसे कैसे वहन कर सकता है?" बकौल रिजिजू, "अदालत केवल विशेषाधिकार प्राप्त लोगों के लिए नहीं होनी चाहिए। मेरा मानना है कि न्याय के दरवाज़े सभी के लिए खुले होने चाहिए।"