कई वर्षों बाद हुए 'दुर्लभ' दर्शन, त्र्यंबकेश्वर के अमृतकुंड में दिखा प्राचीन शिवलिंग

श्री त्र्यंबकेश्वर महादेव मंदिर परिसर (महाराष्ट्र) स्थित ऐतिहासिक अमृतकुंड के तल में कई वर्षों बाद प्राचीन शिवलिंग के दर्शन हुए हैं। 65 फीट गहरा यह अमृतकुंड पेशवा काल का माना जाता है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षण कार्य के तहत अमृतकुंड के पानी को बाहर निकालकर गहन सफाई के बाद प्राचीन शिवलिंग के दर्शन हुए हैं।

Load More