कई वर्षों से थेरेपी ले रहा हूं: बिना झिझक मनोविशेषज्ञ के पास जाने की अपील करते हुए आमिर खान
अभिनेता आमिर खान ने मानसिक तौर पर परेशान होने पर बिना झिझक मनोविशेषज्ञ के पास जाने की अपील करते हुए बताया है कि वह और उनकी बेटी आयरा खान कई वर्षों से थेरेपी ले रहे हैं। उन्होंने आयरा संग इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर कहा, "ज़िंदगी में बहुत सारे काम हम खुद नहीं कर सकते...मदद लेनी पड़ती है।"