कई साल से सिंगल हूं, मानता हूं कि शादी नहीं करनी है तो डेट भी न करें: टीवी ऐक्टर कुशाल टंडन
टीवी ऐक्टर कुशाल टंडन ने 'ईटाइम्स' को बताया है कि वह कई वर्षों से सिंगल हैं। उन्होंने कहा, "मेरा मानना है अगर आपको शादी नहीं करनी तो आप किसी को डेट भी न करें। मैं लिव-इन रिलेशनशिप के खिलाफ नहीं हूं लेकिन निजी तौर पर मुझे इसमें भरोसा नहीं है।" बकौल कुशाल, उनकी मां उनके लिए रिश्ते ढूंढ़ रही हैं।