कई हत्याओं में शामिल माओवादी कमांडर का छत्तीसगढ़ पुलिस ने किया एनकाउंटर

छत्तीसगढ़ पुलिस ने सुकमा में माओवादियों के कमांडर महेश कोरसा को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। कोरसा कई हत्याओं में शामिल था और उसे आईईडी लगाने में महारत हासिल थी। सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के मुताबिक, पुख्ता जानकारी के आधार पर संयुक्त ऑपरेशन चलाने के बाद एनकाउंटर किया गया। कोरसा पर ₹8 लाख का इनाम भी था।

Load More