कक्षा 1 की छात्रा ने यूपी में गढ़ी अपने किडनैप की कहानी
एटा (यूपी) में दादा के साथ रहने वाली कक्षा-1 की छात्रा ने माता-पिता के पास जाने के लिए अपने अपहरण की कहानी गढ़ डाली। बच्ची गुरुवार को स्कूल से निकलकर अलीगढ़ जाने वाली बस में बैठ गई लेकिन ड्राइवर के सवाल करने पर उसने किडनैप होने की बात कही। इसके बाद ऐक्शन में आई पुलिस ने मामले का खुलासा किया।