कक्षा 3 के छात्र को पेन चोरी को लेकर कर्नाटक के आश्रम में पीटा गया, 3 दिन कमरे में रखा गया बंद
रायचूर (कर्नाटक) के एक आश्रम के इंचार्ज और उसके सहयोगियों ने पेन चोरी के आरोप में कक्षा-3 के छात्र को कथित तौर पर लकड़ी व बैट से बुरी तरह पीटा और कमरे में 3 दिन बंद रखा। बच्चे के मुताबिक, उससे यादगिर में रेलवे स्टेशन पर भीख भी मंगवाई गई। बच्चे का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।