कक्षा में सो रही शिक्षिका को बिहार में हाथ पंखे से हवा करती दिखी छात्रा, वीडियो वायरल
बिहार के बेतिया ज़िले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें एक शिक्षिका कक्षा में सोती हुई दिख रही है। वीडियो में एक छात्रा गहरी नींद में सोती दिख रही शिक्षिका को हाथ वाले पंखे से हवा करती नज़र आ रही है। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक सोशल मीडिया यूज़र ने लिखा, "शिक्षा का बिहार मॉडल।"