कगिसो रबाडा ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे कम गेंद में 300 विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बने

दक्षिण अफ्रीका के तेज़ गेंदबाज़ कगिसो रबाडा टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम गेंद में 300 विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं। रबाडा ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की। रबाडा ने 11,817 गेंद में 300 विकेट पूरे किए और पूर्व पाकिस्तानी कप्तान वकार यूनिस का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 12,602 गेंद में 300 विकेट लिए थे।

Load More