कगिसो रबाडा ने रचा इतिहास, आईपीएल में सबसे तेज़ 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बने
पंजाब किंग्स के तेज़ गेंदबाज़ कगिसो रबाडा ने आईपीएल में सबसे तेज़ 100 विकेट (64 मैच) लेकर इतिहास रच दिया है। रबाडा ने गुरुवार को गुजरात टाइटंस की पारी के पांचवें ओवर में ऋद्धिमान साहा को आउट कर यह उपलब्धि हासिल की। पिछला रिकॉर्ड लसिथ मलिंगा के नाम था जिन्होंने 70 आईपीएल मैचों में 100 विकेट पूरे किए थे।