कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने-घटने से किन कंपनियों और स्टॉक पर होता है असर?
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने से पेट्रोल-डीज़ल, पेंट, केमिकल्स और एयरलाइन सेक्टर की लागत बढ़ती है जिससे इन कंपनियों के मुनाफे पर दबाव पड़ता है। तेल महंगा होने पर ट्रांसपोर्ट और एफएमसीजी कंपनियों पर भी दबाव पड़ता है जिससे उनके शेयरों पर नकारात्मक प्रभाव दिखता है। इसके अलावा तेल उत्पादक कंपनियों जैसे ओएनजीसी व आयल इंडिया को फायदा होता है।