अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की कीमतें तेज़़ी से बढ़ते हुए $110 प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब के तेल ठिकानों पर हमलों और रूस-यूक्रेन द्वारा एक-दूसरे की रिफाइनरियों को निशाना बनाने से सप्लाई प्रभावित हुई है। कच्चे तेल के महंगे होने से पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें बढ़ने की आशंका गहरी हो गई है।