मिस्र में एक 13-वर्षीय लड़के की 3 पैकेट कच्चे इंस्टेंट नूडल्स खाने के बाद मौत हो गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, बिना पके नूडल्स सीवियर डीहायड्रेशन और आंतों में रुकावट पैदा कर सकते हैं और इससे लिवर को भी नुकसान हो सकता है। वहीं, इंस्टेंट नूडल्स के ज़्यादा सेवन से तेज़ सिरदर्द और मतली की भी समस्या हो सकती है।