कचरा नहीं उठाए जाने पर आंध्र में लोगों ने मेयर के घर के बाहर लगाया कूड़े का ढेर
कडपा (आंध्र प्रदेश) में लोगों ने मंगलवार को मेयर सुरेश बाबू के घर के सामने कूड़ा फेंककर उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बकौल रिपोर्ट, मेयर ने कहा था कि घरों का कूड़ा तभी उठाया जाएगा जब लोग कूड़ा टैक्स चुकाएंगे जिससे लोग नाराज़ हैं। सामने आई तस्वीर में उनके घर के दरवाज़े के बाहर सीढ़ियों पर कचरा दिख रहा है।