कच्चातीवु के बारे में क्या जानकारियां मौजूद हैं जिसे 1974 में भारत ने श्रीलंका को दे दिया था?
भारत और श्रीलंका के बीच स्थित निर्जन द्वीप कच्चातीवु को 1974 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सरकार ने श्रीलंका को सौंप दिया था। 285 एकड़ में फैला हुआ यह द्वीप पहले एक विवादित क्षेत्र रह चुका है और यहां कैथोलिक धार्मिक स्थल 'सेंट ऐंथनी चर्च' भी है। यह द्वीप 14वीं सदी में ज्वालामुखी के प्रस्फुटन से बना था।