कच्चातीवु द्वीप वापस करने के भारतीय नेताओं के बयानों का कोई आधार नहीं है: श्रीलंकाई मंत्री
श्रीलंकाई मंत्री डगलस देवानंद ने कहा है कि कच्चातीवु द्वीप को श्रीलंका से वापस लेने संबंधी भारतीय नेताओं द्वारा दिए जा रहे बयानों का कोई आधार नहीं है। उन्होंने कहा, "भारत में चुनाव होने हैं...इस वक्त ऐसी बातें असामान्य नहीं हैं।" दरअसल, केंद्र सरकार ने 1974 में तत्कालीन सरकार पर कच्चातीवु द्वीप को श्रीलंका को देने का आरोप लगाया था।