कच्चे दूध में मिला एच5एन1 बर्ड फ्लू वायरस का स्ट्रेन: डब्ल्यूएचओ
डब्ल्यूएचओ के अनुसार, एच5एन1 बर्ड फ्लू वायरस से संक्रमित जानवरों के कच्चे दूध में 'अत्यधिक सांद्रता' में वायरस का स्ट्रेन मिला है। विशेषज्ञ इस बात की जांच कर रहे हैं कि दूध में वायरस कितने समय तक जीवित रह पाता है। एक डब्ल्यूएचओ अधिकारी के मुताबिक, हालिया आउटब्रेक में बर्ड-से-गाय, गाय-से-गाय और गाय-से-बर्ड में संक्रमण के मामले भी मिले हैं।