कज़ाकिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त हुए अज़रबैजान के विमान के 25 यात्री ज़िंदा बचे
62 यात्रियों और 5 क्रू मेंबर्स के साथ रूस जा रहे अज़रबैजान के एक विमान के कज़ाकिस्तान में क्रैश होने के बाद 25 लोगों की जान बच गई है। कम-से-कम 22 लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अज़रबैजान एयरलाइंस के अनुसार, कोहरे के चलते रास्ता बदलने के बाद एम्ब्रेयर 190 विमान ने अक्ताउ में आपातकालीन लैंडिंग की थी।