कज़ाकिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में किन देशों के नागरिक थे सवार?

रूसी न्यूज़ चैनल आरटी के अनुसार, कज़ाकिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में अज़रबैजान के 37, रूस के 16, कज़ाकिस्तान के 6 और किर्गिस्तान के 3 नागरिक सवार थे। चैनल ने कज़ाख के परिवहन मंत्रालय के हवाले से यह जानकारी दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में 27 लोगों की जान बच गई है। वहीं, घटना का वीडियो सामने आया है।

Load More