कट्टर वामपंथियों के हाथों में है विकिपीडिया का कंट्रोल, लोग इसे डोनेशन न दें: एलन मस्क
टेस्ला के अरबपति सीईओ एलन मस्क ने X पर लिखा है, "विकिपीडिया का कंट्रोल कट्टर वामपंथियों के हाथों में है। लोगों को इसे डोनेशन देना बंद कर देना चाहिए।" उन्होंने अमेरिकी न्यूज़ कंपनी पायरेट वायर्स की एक रिपोर्ट शेयर की है जिसमें बताया गया है कि विकिपीडिया के हमास समर्थक एडिटर्स ने इज़रायल-फिलिस्तीन नेरेटिव को हाईजैक कर लिया है।