कटक के सरकारी माली बाबूली ने अब तक नदी में खुदकुशी करने आए 50 लोगों को बचाया
कटक (ओडिशा) म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन में सरकारी माली के पद पर कार्यरत बाबूली बहेरा ने अब तक पास की महानदी में खुदकुशी करने आए 50 लोगों को बचाया है। बाबूली अपने पास हमेशा ट्यूब व रस्सी रखते हैं ताकि महानदी में खुदकुशी करने आए लोगों को बचा सकें। बकौल बाबूली, उन्होंने 15 साल की उम्र में एक महिला को बचाया था।