कट्टरता व नफरत को बाहर निकालने के लिए शुक्रिया कर्नाटक: बीजेपी की हार पर प्रकाश राज
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव में बीजेपी की हार को लेकर ऐक्टर प्रकाश राज ने शनिवार को एक तस्वीर ट्वीट कर लिखा, "नफरत व कट्टरता को बाहर निकालने के लिए कर्नाटक का धन्यवाद।" इस तस्वीर में 4 लोग और एक बैलगाड़ी नज़र आ रही है जिसपर 'टाटा-बाय' लिखा है। गौरतलब है कि कर्नाटक में बीजेपी ने 66 सीटें जीती हैं।