कट्टरता से भरे बयान देने वालों को बयान के असर का पता होना चाहिए: नुपुर की टिप्पणी पर थरूर
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने रविवार को कहा, "देश में कट्टरता से भरे बयान देने वालों को अपने बयानों के विदेश में होने वाले असर का पता होना चाहिए।" थरूर ने बीजेपी से निलंबित नुपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद पर बयान के बाद सऊदी अरब, कुवैत व बहरीन के सुपरस्टोर्स द्वारा भारतीय उत्पाद हटाने की एक खबर को रीट्वीट किया।