कठुआ आतंकी हमले की जांच में जम्मू-कश्मीर पुलिस की सहायता करेगी एनआईए
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कठुआ (जम्मू-कश्मीर) में सेना के काफिले पर हुए आतंकी हमले की जांच में जम्मू-कश्मीर पुलिस की सहायता करेगा और इसके मद्देनज़र एनआईए ने अपनी एक टीम कठुआ भेज दी है। अधिकारियों के मुताबिक, जांच एजेंसी ने आतंकी हमले की जांच के लिए मामला दर्ज नहीं किया है। इस हमले में 5 जवान शहीद हो गए।