कठुआ में हुआ आतंकी हमला कायरतापूर्ण कृत्य, जवाबी कार्रवाई हो: राष्ट्रपति मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कठुआ (जम्मू-कश्मीर) में सेना के काफिले पर हुए आतंकी हमले को लेकर 'X' पर लिखा है, "यह हमला एक कायरतापूर्ण कृत्य है जिसकी निंदा की जानी चाहिए और जवाबी कार्रवाई होनी चाहिए।" उन्होंने लिखा, "मेरी संवेदनाएं उन बहादुरों के परिवारों संग हैं जिन्होंने आतंकवाद के खिलाफ चल रही इस लड़ाई में अपना बलिदान दिया है।"

Load More