कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा
उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शुरू हो गई। राज्य के 67 परीक्षा केंद्रों पर 60,000 से अधिक खाली पदों के लिए 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को यह परीक्षा होगी। 2 पालियों में होने वाली इस परीक्षा में 5 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे।