कड़ी निंदा करता हूं: किसान आंदोलन के बीच X पर 'खालिस्तान' ट्रेंड होने पर राज्यसभा सांसद
आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित विक्रमजीत सिंह ने X पर 'खालिस्तान' ट्रेंड होने को लेकर कहा है, "किसान आंदोलन को सिख और खालिस्तानी तमगा दिए जाने की मैं कड़ी निंदा करता हूं।" उन्होंने कहा, "यह पंजाब, हरियाणा और यूपी के किसानों के साथ घोर अन्याय है...आगे बढ़ने के लिए बातचीत ही एकमात्र रास्ता है।"