बेंगलुरु में कत्ल के बाद पत्नी की लाश के टुकड़े सूटकेस में भरे, फिर ऐसे पकड़ा गया शख्स
बेंगलुरु में हाल ही में एक शख्स ने कथित तौर पर पत्नी की हत्या करने के बाद लाश के टुकड़े सूटकेस में भर दिए। शख्स ने सास-ससुर को इसके बारे में फोन पर खबर दी जिसके बाद पुलिस ने कॉल डीटेल रिकॉर्ड के आधार पर उसे महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया। महिला के शरीर पर चाकू से वार के निशान मिले।