कतर एयरवेज़ ने लेबनान की उड़ानों में यात्रियों के पेजर ले जाने पर लगाया प्रतिबंध
कतर एयरवेज़ ने लेबनान के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय से प्राप्त निर्देश के तहत बेरूत के रफीक हरीरी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाले यात्रियों के लिए पेजर्स और वॉकी-टॉकी ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। एयरलाइन ने कहा कि यह प्रतिबंध चेक-इन और कैरी-ऑन सामान, दोनों पर लागू होगा और अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।