कतर के विश्वविद्यालय में नौकरी का झांसा देकर महाराष्ट्र के शख्स के साथ हुई ₹2 लाख की ठगी
ठाणे (महाराष्ट्र) में एक शख्स के साथ कतर विश्वविद्यालय में प्रोफेसर की नौकरी दिलाने के नाम पर ₹2 लाख से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। बकौल पुलिस, 2 लोगों ने पीड़ित को नौकरी का ऑफर देकर ई-मेल व फोन से संपर्क किया था। पुलिस ने बताया, आरोपियों ने पंजीकरण, वीज़ा व मेडिकल के लिए रुपये मांगे थे।