कतर में फीफा विश्व कप में इंद्रधनुषी रंग की टी-शर्ट पहनने को लेकर हिरासत में लिया गया पत्रकार
एक अमेरिकी पत्रकार के मुताबिक, कतर में वेल्स-अमेरिका के फीफा विश्व कप-2022 मैच के लिए स्टेडियम जाते वक्त उन्हें एलजीबीटीक्यू के प्रति समर्थन दर्शाने वाले इंद्रधनुषी रंग की टी-शर्ट पहनने पर थोड़ी देर के लिए हिरासत में लिया गया। वहीं, वेल्स की महिला फैन्स की इंद्रधनुषी रंग की बकेट हैट ज़ब्त किए जाने का वीडियो भी सामने आया है।