कतर विमान मामले में सवाल करने पर रिपोर्टर पर भड़के ट्रंप; कहा- यहां से चले जाइए
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की बुधवार को वाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एनबीसी के रिपोर्टर से बहस हो गई। रिपोर्टर ने कतर जेट के बारे में सवाल किया था जिसे पेंटागन ने स्वीकार किया है और इसे अस्थाई रूप से एयर फोर्स वन में परिवर्तित किया जाना है। ट्रंप ने कहा, "आपको यहां से चले जाना चाहिए।"