कतर से रिहा किए गए भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर जताया आभार
कतर से रिहा किए गए भारतीय नौसेना के एक पूर्व अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आभार जताया है। उन्होंने लिखा, "आपके नेतृत्व में भारत ने राजनीति के दायरे से बढ़कर एक अद्वितीय मार्गदर्शक शक्ति का रूप धारण किया है। आपकी यह प्रतिज्ञा हमारी अंतरात्मा में गहराई तक प्रतिध्वनित होती है कि कोई भी भारतीय पीछे नहीं छूटेगा।"