कथित बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट के साथ मुंबई में बाइक पर घूमती दिखीं ऐक्ट्रेस तृप्ति डिमरी
मुंबई में रविवार को ऐक्ट्रेस तृप्ति डिमरी अपने कथित बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट के साथ बाइक पर घूमती दिखीं। तृप्ति ने मास्क पहना हुआ था और एक वीडियो में कैमरे को देखकर वह अपना मुंह दूसरी ओर करतीं नज़र आईं। सैम एक बिज़नेसमैन हैं जो गोवा में एक होटल के फाउंडर हैं और उन्होंने 2002 में ग्लैडरैग्स मैनहंट कॉन्टेस्ट जीता था।